फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अग्रि सुरक्षा सप्ताह के तहत निकाली रैली

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। फायर सर्विस की ओर से अग्नि सुरक्षा सप्ताह के तहत शनिवार को नगर और आसपास के क्षेत्रों में वाहन रैली निकाली गई। रैली में शामिल जवानों ने लोगों में जागरूकता लाने के लिए पर्चे बांटे। फायर स्टेशन प्रभारी हरीश गुंसाई की अगुवाई में जवान मंडलसेरा रोड, तहसील रोड, भागीरथी और कइायतबाड़ा आदि क्षेत्रों में गए।
विज्ञापन


उन्होंने लोगों से आग से बचने के लिए घरों और प्रतिष्ठानों में ज्वलशील पदार्थ नहीं रखने, आग बुझाने के उपकरण रखने, घर के बाहर पानी के भरे बर्तन और मिट्टी के थैले रखने, सड़क और रास्तों में जली हुई बीड़ी, सिगरेट नहीं फेंकने की अपील की। आग की घटना की सूचना तुरंत फायर स्टेशन को देने की अपील की। वहां जगदीश सिंह, चंदन राम, हंस, अजब सिंह आदि दमकलकर्मी शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें