फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन दिन बाद भी पाइप नहीं जुड़ने पर भड़के लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
कपकोट (बागेश्वर)। एडीबी की ओर से निर्माणाधीन कपकोट-दूणी-सुकुंडा सड़क पर चली जेसीबी से रविवार शाम नगर पंपिंग योजना के पाइप चपेट में आ गए थे। पाइपों को क्षतिग्रस्त होने से ग्राम पंचायत कपकोट और नगर क्षेत्र में पानी की आपूर्ति ठप पड़ी है।
विज्ञापन


पाइपों को ठीक करने की न तो एडीबी सुध ले रहा है और न ही जल संस्थान ही कुछ करने को तैयार है। पानी नहीं आने से लोगों में हाहाकार मचा हुआ है। क्षेत्र में पानी के अन्य स्रोत नहीं होने के कारण लोगों को सरयू के दूषित पानी से प्यास बुझानी पड़ रही है। इससे बीमारी फैलने की आशंका बनी हुई है।

गुस्साए लोगों ने एसडीएम को ज्ञापन देकर संबंधित विभागों से पाइपों को शीघ्र ठीक कराने की मांग की है। उन्होंने पानी की शीघ्र आपूर्ति शुरू न होने पर आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


ज्ञापन देने वालों में नगर पंचायत अध्यक्ष चंपा देवी, सभासद गिरीश जोशी, बीडीसी सदस्य तारा कपकोटी, बब्लू ऐठानी, पूर्व उप प्रधान महिमन कपकोटी, बलवंत कपकोटी, दीपा गढ़िया, चनुली देवी, हेमा कपकोटी, मोहनी देवी आदि शामिल थे।
विज्ञापन


इधर एसडीएम रवींद्र बिष्ट ने एडीबी के अभियंताओं को संबंधित ठेकेदार से पाइपों को तुरंत ठीक कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें