बागेश्वर। कुमाऊं विश्वविद्यालय की अंक तालिकाओं में गड़बड़ी से छात्र संघ में नाराजगी है। छात्र नेताओं ने अंक तालिकाओं की त्रुटियों को शीघ्र दूर नहीं करने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
पीजी कॉलेज में प्राचार्य को ज्ञापन सौंपते हुए छात्र संघ पदाधिकारियों ने कहा कि कुविवि की ओर से जारी कई छात्र-छात्राओं की अंकतालिकाओं में गड़बड़ियां हैं। इससे छात्र-छात्राएं परेशान हैं।
विवि प्रशासन से कई बार शिकायत के बावजूद कोई सुनवाई नहीं हो रही है। अंक तालिकाओं में त्रुटियों के कारण छात्र-छात्राएं परेशान हैं। छात्र नेताओं ने कहा कि यदि शीघ्र इस समस्या का समाधान नहीं किया गया तो उग्र आंदोलन छेड़ा जाएगा।
ज्ञापन सौंपने वालों में छात्र संघ उपाध्यक्ष गोविंद चंदोला, सचिव तनुज कर्म्याल, दीपक खेतवाल, रोहित पंत, मनोज धपोला आदि थे।