बागेश्वर। राइंका भवन और सीईओ आवास के समीप स्थित जंगल की झाड़ियों में बृहस्पतिवार सुबह लगभग 11 बजे अचानक आग लग गई। धुआं उठता देख बोर्ड परीक्षाओं की ड्यूटी में तैनात इंटर कॉलेज के शिक्षकों, कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई।
फायर ब्रिगेड ने लगभग एक घंटे की मशक्कत के बाद आब पर काबू पाया। फायर सर्विस के हरीश सिंह ने बताया कि जंगल की तरफ से आग आई थी। आग से किसी प्रकार का नुकसान नहीं हुआ है।