फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश के दौरान 33 हजार केवीए की दो लाइनों में आया फाल्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। जिले में रविवार की सुबह जमकर बारिश हुई। बारिश से बिजली की नाचनी-सामा और बागेश्वर-कपकोट की 33 हजार केवी की दो लाइनों में फाल्ट आ गया। इससे लगभग 305 गांव अंधेरे में डूबे रहे। ऊर्जा निगम ने रविवार को दोनों लाइनों का सुधार कर आपूर्ति सुचारु कर दी है।
विज्ञापन

जिले में शनिवार रात को तेज हवाओं के साथ 10 बजे हल्की बूंदाबांदी हुई। इसके बाद रात दो बजे से जमकर बारिश हुई। बारिश से रात 2.30 बजे नाचनी से सामा के लिए आने वाली 33 हजार केवी की बिजली लाइन और सुबह पौने पांच बजे बागेश्वर से कपकोट जाने वाली बिजली लाइन में फाल्ट आ गया। सामा क्षेत्र की लाइन में आए फाल्ट से कपकोट के 55 गांवों और बागेश्वर-कपकोट लाइन में फाल्ट आने से 250 गांवों की बिजली गुल हो गई। ऊर्जा निगम के अधिशासी अभियंता भास्कर पांडेय ने बताया कि दोनों लाइनों में आई खराबी को दूर कर बिजली आपूर्ति सुचारु कर दी है।

बारिश से किसानों को मिली राहत
रविवार की सुबह जनपद में अच्छी बारिश हुई। आपदा प्रबंधन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार बागेश्वर में पांच एमएम, कपकोट में पांच एमएम और गरुड़ में 7.5 एमएम बारिश हुई। इस राहत भरी बारिश से किसानों के चेहरे खिले हुए हैं। बारिश को फसलों और सब्जियों के लिए अच्छा माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें