फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महारुद्रा कपकोट की टीम चैंपियन

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। किड़ई के जनरल बीसी जोशी खेल मैदान में चल रही क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन हो गया है। फाइनल मुकाबले में महारुद्रा कपकोट की टीम ने मां नंदा क्लब दोफाड़ को हराकर ट्रॉफी पर कब्जा किया।
विज्ञापन


रंगीली नाकुरी युवा क्लब की ओर से आयोजित प्रतियोगिता के फाइनल मैच में मां नंदा क्लब दोफाड़ ने बल्लेबाजी कर 20 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 170 रन बनाए। नितिन ने सर्वाधिक 36 रनों का योगदान दिया। महारुद्रा की टीम के दयाल ने चार विकेट चटकाए। महारुद्रा की टीम ने 16 वें ओवर में पांच विकेट खोकर जीत दर्ज की।

निर्णायक समीर पांडे और ललित मोहन पांडे थे। विजेता टीम को ट्रॉफी के साथ 51 हजार रुपये और उपविजेता टीम को 30 हजार रुपये और ट्रॉफी प्रदान की गई। विनोद को मैन ऑफ द मैच और नितिन को मैन ऑफ द सिरीज का पुरस्कार दिया गया। मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष शेर सिंह गढ़िया रहे। इस मौके पर सुरेश गढ़िया, मनमोहन भाकुनी, कुंदन रैखोला, प्रताप हरड़िया, शेखर पपोला, गोकुल राठौर, राजू राठौर, हिमांशु खाती, विक्रम खाती आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें