फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावधान: किसी भी गली में हो सकता है तेंदुए से सामना

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। देर रात या सुबह के समय शहर की गलियों से निकल रहे हैं तो जरा सावधान हो जाइए। बागेश्वर शहर की सड़कों और गलियों में लगातार तेंदुए नजर आ रहे हैं। ऐसे में किसी भी गली में आपका तेंदुए से सामना हो सकता है।
विज्ञापन


बागेश्वर के ग्रामीण ही नहीं शहरी क्षेत्र में भी तेंदुओं के दिखाई देने से लोग दहशत में हैं। शाम ढलते ही तेंदुए आबादी में घुस रहे हैं। माल रोड, तहसील रोड और स्टेशन रोड में सड़कों पर टहलते तेंदुए कई बार सीसीटीवी में नजर आ चुके हैं। तेंदुओं के आबादी में आने से लोग भयभीत हैं। कठायतबाड़ा में शाम को छह बजे ही तेंदुआ नजर आ रहा है। पालतू कुत्तों के लिए घरों के आसपास तेंदुओं के घूमने से बच्चों को भी खतरा बना हुआ है।

मटखाली तोक में भी तेंदुए का आतंक बना हुआ है। मंगलवार को दिन में अडौली गांव में तेंदुआ राजेंद्र सिंह के किचन के बाहर से पालतू कुत्ते को उठाकर ले गया। इससे पूर्व कठायतबाड़ा और मंडलसेरा में दिन दहाड़े तेंदुए धमक चुके हैं। मजियाखेत और कफलखेत क्षेत्र में भी तेंदुआ लगातार आ रहा है। इससे पूर्व दो तेंदुए दिन दहाड़े आबादी में घुस गए थे। इनमें से कठायतबाड़ा में घुसे तेंदुए को पिंजरे में पकड़ा गया था जबकि मंडलसेरा में पिंजरा लगाने के लिए स्थान नहीं होने के कारण वन विभाग ने तेंदुए को भगा दिया गया था।
विज्ञापन


साहस सोसायटी के अध्यक्ष लक्ष्मण गौतम, अमित, अरुण, अंकित गौतम, सुरेश लाल, दिनेश लाल, गिरीश लाल, मोहन सिंह, शकुंतला डंगवाल आदि ने तेंदुए को पकड़ने के लिए वन विभाग से पिंजरा लगाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें