फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उद्यम के लिए 85 अभ्यर्थियों के आवेदन पत्र मंजूर

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। जिला उद्योग केंद्र की ओर से व्यक्तिगत उद्यमियों के लिए संचालित प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम योजना के तहत 101 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें साक्षात्कार के जरिये 85 उद्यमियों के आवेदन पत्र मंजूूूर किए गए हैं।
विज्ञापन


जिला उद्योग केंद्र सभागार में सीडीओ एसएसएस पांगती की अध्यक्षता में आयोजित व्यक्तिगत उद्यमों के लिए संचालित विभिन्न सेवा एवं उद्योग क्षेत्र में जिला टास्क फोर्स कमेटी के सदस्यों ने साक्षात्कार लिया।

सभी औपचारिकताएं पूरी होने पर 85 उद्यमियों के लिए 366.50 लाख रुपये के उद्यम स्थापित करने के लिए आवेदन पत्र स्वीकृत किए गए। सीडीओ ने कहा कि समय-समय पर बैंक अधिकारियों एवं संबंधित विभाग की ओर से उद्यमों का निरीक्षण किया जाएगा।
विज्ञापन


जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंघक बीसी पाठक ने प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम योजना के बारे में जानकारी दी। साक्षात्कार में अग्रणी बैंक अधिकारी रुद्र सिंह रावत, जिपं सदस्य जानकी देवी, शाखा प्रबंधक एसबीआई के शाखा प्रबंधक रमेश पतियाल, जिला सेवायोजन अधिकारी आरके पंत, जिला ग्रामोद्योग अधिकारी केएस कर्म्याल आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें