बागेश्वर। पतंजलि युवा भारत की ओर से कपकोट और गरुड़ के पांच अलग-अलग स्थानों पर आयोजित निशुल्क पांच दिनी योग और प्राणायाम शिविर संपन्न हो गए हैं। शिविर के समापन पर हवन किया गया। पाली डुंगरा में युवा योगेश्वर कमलेश मेहता ने साधकों को नियमित योग और प्राणायाम करने से दूर होने वाले रोगों के बारे में विस्तार से बताया। साधकों को शीतली, शीतकारी, चंद्रभेदी, सूर्यभेदी, नाड़ीशोधन का अभ्यास कराया। साधकों को योग प्रशिक्षक केवलानंद, माया, हरीश, रोहित, त्रिलोक, राम, किशन और ममता ने प्रशिक्षण दिया। समापन के मौके पर लक्ष्मण सिंह ऐठानी, कुंदन ऐठानी, केशर सिंह, गंगा, कमला, हंसी, कौशल्या, भगवती, राधा, विष्णु आदि थे।