बागेश्वर। महर्षि विद्या मंदिर में कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में पुलिस ने बच्चों को नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी देते हुए नशे से दूर रहने का आह्वान किया।
बुधवार को विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में सीओ वीर सिंह ने बच्चों को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराया। बच्चों और शिक्षकों को यातायात के नियमों की भी जानकारी दी।
उन्होंने नाबालिग बच्चों को वाहन न चलाने, दुपहिया वाहन में हेलमेट का प्रयोग करने और सड़क पर हमेशा यातायात के नियमों का पालन करने को कहा। कोतवाल टीआर वर्मा ने भी अपने विचार रखे। वहां विद्यालय की प्रधानाचार्य रेखा धामी आदि मौजूद थे।