बागेश्वर। बागेश्वर से कपकोट जा रही एक बाइक बालीघाट के पास अनियंत्रित होकर दीवार से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार तीन युवक घायल हो गए। दो युवकों के सिर पर गंभीर चोटें होने से उन्हें रेफर कर दिया गया है।
बीती मंगलवार देर शाम तीन युवक एक बाइक पर सवार होकर कपकोट की ओर जा रहे थे। बालीघाट के पास बाइक अनियंत्रित होकर दीवार से टकरा गई। हादसे में जीवन कुमार पुत्र माधो राम, कमल कुमार पुत्र जस राम और सूरज कुमार पुत्र धन राम निवासी देवलचौरा घायल हो गए।
तीनों घायलों को वहां से गुजर रहे महेेश दफौटी ने अपने वाहन से जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां जीवन कुमार और कमल कुमार की गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें रेफर कर दिया गया। सूरज का जिला अस्पताल मेें ही इलाज चल रहा है।