बागेश्वर। यूपीसीएल के अधिशासी अभियंता भास्कर पांडेय ने बताया कि पिटकुल की ओर से 132 केवी ट्रांसमिशन लाइन में अनुरक्षण कार्य किया जाना है। इसके लिए 15 अक्तूबर को शटडाउन लिया जाएगा, जिस कारण सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक जिले में आपूर्ति बाधित रहेगी।
जिन इलाकों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी उनमें जिले में 33केवी लाइन काफलीगैर से बागेश्वर, 33 केवी लाइन बागेश्वर से कपकोट, 11 केवी रीठागाड़ और खरेही लाइन, 11 केवी जल निगम फीडर, 11 केवी हरसीला व कपकोट के अलावा 11 केवी कमेड़ीदेवी, सनगाड़ के काफली लाइन शामिल है। उन्होंने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।