फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलक्ट्रेट मिनिस्ट्रीयल एसो. के चंदन अध्यक्ष बने

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। कलक्ट्रेट मिनिस्ट्रीयल एसोसिएशन के कर्मचारियों की बैठक में नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। चंदन सिंह अध्यक्ष और विनोद तिवारी महामंत्री चुने गए। इस अवसर पर विभिन्न समस्याओं पर चर्चा करते हुए पुरानी पेंशन व्यवस्था लागू करने की मांग उठाई गई।
विज्ञापन


एसोसिएशन के कार्यवाहक अध्यक्ष धमू राम की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में चंदन सिंह बनकोटी को अध्यक्ष, धमू राम को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, सतीश उप्रेती को कनिष्ठ उपाध्यक्ष, विनोद तिवारी महामंत्री, हेमंत तिवारी कोषाध्यक्ष, सुनील कुमार सचिव, ललित मोहन गोस्वामी को संप्रेक्षक और चंदन मेहरा को सांस्कृतिक मंत्री चुना गया।

इसके अलावा तहसीलों में भी सचिवों की तैनाती करते हुए बागेश्वर में कुंदन तिरुवा व पूरन भौर्याल, कपकोट में ललित मोहन पांडे व बसंत लोहनी, गरुड़ में राजेंद्र मेहरा व बसंत बल्लभ, काफलीगैर में चंदन भंडारी व प्रकाश गोस्वामी को दायित्व सौंपा गया।
विज्ञापन


भगवत सिंह भौर्याल कार्यकारिणी के संरक्षक बनाए गए। सभी पदों पर निर्विरोध चुनाव राजेंद्र कांडपाल और दीप चंद्र भट्ट की देखरेख में संपन्न हुए। नई कार्यकारिणी के पदाधिकारियों ने कहा कि कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं के समाधान को लेकर प्रयास किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें