बागेश्वर। कपकोट के भराड़ी निवासी एक युवक सीढ़ियों से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल ने हायर सेंटर ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया।
भराड़ी निवासी रणजीत राम (30) पुत्र गंगा राम सोमवार देर शाम को सीढ़ियों से गिरकर घायल हो गया था। उसके सिर में गंभीर चोटें आई थी। परिजन पहले उसे सीएचसी कपकोट ले गए, जहां पर उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने भी गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर ले जाने की सलाह दी। परिजन उसे लेकर हल्द्वानी की ओर जा रहे थे, लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।