फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शावकों के साथ आंगन में दिखा तेंदुआ, दहशत

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। नगर के मजियाखेत क्षेत्र में शावकों के साथ तेंदुआ दिखाई देने से लोगों में दहशत है। यह तेंदुआ अब तक कई मवेशियों और पालतू कुत्तों को मार चुका है। भयभीत ग्रामीणों ने वन विभाग से तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने की मांग की है।
विज्ञापन

तहसील कार्यालय से सटे मजियाखेत निवासी दयाकृष्ण कांडपाल के घर के आंगन में सोमवार तड़के 4:30 बजे तेंदुआ नजर आया। जब लोगों ने तेंदुए को भगाने के लिए शोर मचाया तो वह दहाड़ने लगा। कुछ देर बाद तेंदुआ कफलखेत की ओर चला गया। मजियाखेत के ग्रामीणों ने बताया कि तेंदुए के साथ उसके दो शावक भी हैं। पिछले एक माह से शाम होते ही तेंदुआ कई बार शावकों के साथ आबादी में नजर आ चुका है। कुछ दिनों पहले तेंदुए ने मजियाखेत में एक बछड़े को मार डाला था। तेंदुए के लगातार आबादी में दिखाई देने से लोग भयभीत हैं। हेम चंद्र कांडपाल, गोपाल सिंह, पूरन तिवारी, गोविंद सिंह आदि ग्रामीणों ने वन विभाग से तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें