फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेढ़ हजार कार्यकर्ता एक साथ योग करेंगे 

Sun, 18 Jun 2017 11:02 PM IST
बागेश्वर, अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
 विश्व योग दिवस के मौके पर 21 जून की सुबह सात बजे से साढ़े आठ बजे तक नुमाइशखेत मैदान में एक साथ डेढ़ हजार कार्यकर्ता योगाभ्यास करेंगे। डीएम रंजना ने यहां आयोजित बैठक में योग दिवस की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को इस कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर शामिल होने के लिए कहा।
विज्ञापन


डीएम ने पेयजल संस्थान को कार्यक्रमस्थल पर पीने के पानी के लिए टेंकर की व्यवस्था करने, नगर पालिका मैदान में स्वच्छता अभियान चलाने और एसडीएम को माइक और चटाईयों की व्यवस्था करने जबकि फायर ब्रिगेड को एक दिन पहले मैदान में पानी का छिड़काव करने के निर्देश दिए। नोडल अधिकारी क्रीड़ा अधिकारी को सभी व्यवस्था समय पर चौकस रखने के निर्देश दिए।

डीएम ने कहा कि योगाभ्यास के लिए हर रोज थोड़ा समय जरूर निकालना चाहिए। पतंजलि योग समिति के जिलाध्यक्ष गणेश कांडपाल, कमलेश मेहता और दीप चंद्र जोशी ने तैयारियों के बारे में डीएम को विस्तार से जानकारी दी। कहा कि डेढ़ हजार कार्यकर्ताओं के योग में प्रतिभाग करने की संभावना है। वहां सीडीओ एसएसएस पांगती, डीडीओ केएन तिवारी, एसडीएम श्याम सिंह राणा, सीएमओ डॉ. शैलजा भट्ट, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. उदय शंकर, डीपीआरओ पूनम पाठक, जिला समाज कल्याण अधिकारी एनएस गस्याल आदि थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें