फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

150 किमी की यात्रा कर स्वच्छता की सीख देंगे 150 भाजपाई

Sun, 30 Sep 2018 10:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
विज्ञापन
बागेश्वर में पत्रकारों से वार्ता करते विधायक चंदन दास व अन्य। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर भाजपा के 150 कार्यकर्ता 2 से 17 अक्तूबर तक जिले की 150 किमी यात्रा कर गांवों में स्वच्छ भारत अभियान चलाएंगे। विधायक चंदन राम दास, भाजपा जिलाध्यक्ष शेर सिंह गढ़िया ने रविवार को पत्रकार वार्ता में बताया कि कौसानी के अनाशक्ति आश्रम से विधायक दास के नेतृत्व में अभियान की शुरूआत की जाएगी।
विज्ञापन


वहीं कपकोट के तिरवाण गांव से विधायक भौर्याल के नेतृत्व में अभियान चलेगा। सफाई के प्रति जागरूक करने के साथ ही लोगों को केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियों के बारे में भी बताया जाएगा। बताया कि आयुष्मान भारत के तहत जिन लोगों का पंजीकरण छूट गया है उनका अटल आयुष्मान के तहत पंजीकरण किया जाएगा।

विधायक ने कहा कि जिला अस्पताल में दो डॉक्टर, कांडा में दो, कपकोट में भी दो डॉक्टरों की तैनाती की जा रही है। बैजनाथ में भी एक डॉक्टर तैनात किया जाएगा। वार्ता में प्रकाश साह, खड़क टंगड़िया, संजय परिहार, जीएस बाफिला आदि थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें