फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: दिसंबर और जनवरी में 15 उड़ानें रद्द, यात्रियों को लौटाया किराया

विज्ञापन
विज्ञापन
गरुड़ (बागेश्वर)। पहाड़ों में लगातार बिगड़ते मौसम और कोहरे का सीधा असर अब हवाई सेवाओं पर पड़ने लगा है। खराब विजिबिलिटी के चलते गरुड़ के मेलाडुंगरी हेलीपैड से संचालित होने वाली हेली सेवा बुरी तरह प्रभावित हुई है। दिसंबर से अब तक कुल 15 उड़ानें रद्द करनी पड़ी हैं जिससे यात्रियों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

मेलाडुंगरी हेलीपैड के स्टाफ योगेश सती ने बताया कि खराब मौसम के कारण उड़ानों का संचालन सुरक्षित न होने की स्थिति में इन्हें रद्द करने का निर्णय लिया गया। उन्होंने बताया कि दिसंबर में 19, 20, 25, 29 और 31 तारीख को उड़ानें नहीं हो सकीं। तीन जनवरी को मौसम ने हवाई सफर में बाधा डाली। कुल मिलाकर इस अवधि में 15 बार हेलीकॉप्टर उड़ान नहीं भर सका। उड़ानें रद्द होने से उन यात्रियों के सामने संकट खड़ा हो गया था जिन्होंने पहले से बुकिंग कराई थी। हेलीपैड स्टाफ के अनुसार जिन दिनों उड़ानें रद्द हुईं उन तिथियों के लिए बुक किए गए सभी टिकटों की धनराशि ग्राहकों को रिफंड कर दी गई है। विभाग ने यात्रियों की सुविधा को देखते हुए पारदर्शी तरीके से भुगतान की प्रक्रिया अपनाई है। राहत की बात यह है कि मौसम साफ होने पर वर्तमान में उड़ानें सुचारू रूप से चल रही हैं। इस समय कुल चार उड़ानों का संचालन किया जा रहा है। जिनमें से दो उड़ानें हल्द्वानी के लिए और दो उड़ानें देहरादून के लिए संचालित हो रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें