फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने सुनीं 15 जनसमस्याएं

विज्ञापन
बागेश्वर कलक्ट्रेट में जनसुनवाई करतीं डीएम रंजना राजगुरु। - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। डीएम रंजना राजगुरु की अध्यक्षता में सोमवार को कलक्ट्रेट सभागार में हुई साप्ताहिक जनसुनवाई में विभिन्न गांवों से आए फरियादियों ने 15 शिकायतें दर्ज कराईं। डीएम ने विभागीय अधिकारियों को समस्याओं का निस्तारण कर इसकी सूचना संबंधित पक्षों को भी देने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

भतौड़ा, मैठरा, नायलमाफी के ग्रामीणों ने बताया कि ढालन-खुनौली मोटर मार्ग निर्माण के लिए कई लोगों की नाप भूमि काटी गयी लेकिन किसानों को मुआवजा नहीं मिल पाया है। जनता इंटर कॉलेज फरसाली में गठित पीटीए के पदाधिकारियों ने कहा कि विद्यालय में लगे पानी कनेक्शन से इससे पर्याप्त मात्रा में पानी की व्यवस्था न होने के बावजूद जल संस्थान से अधिक राशि के बिल भेजे जा रहे हैं। उन्होंने इसको माफ करने की मांग की। कपकोट के ग्राम चौड़ास्थल लोहारखेत निवासी कुंदन राम ने बताया कि वर्ष 2012 में उनके घर में बिजली गिर गई थी। इससे उनको हजारों रुपये का नुकसान हुआ।
इसके बावजूद ऊर्जा निगम ने उनके नाम पर पांच हजार रुपये का बिल भेज दिया। उन्होंने राहत राशि दिलाने की मांग की। इस मौके पर प्रभारी सीडीओ केएन तिवारी, एसडीएम कांडा योगेंद्र सिंह, ईई लोनिवि बागेश्वर उमेश पंत, कपकोट संजय पांडे, पीएमजीएसवाई खंड के ईई राजेंद्र प्रसाद, डीएसओ अरुण कुमार वर्मा, सीवीओ डॉ. उदय शंकर, ईई यूपीसीएल भाष्करानंद पांडेय, भूमि संरक्षण अधिकारी गीतांजलि बंगारी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें