फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोमवार को सबसे गर्म रही बागेश्वर घाटी

विज्ञापन
विज्ञापन
सोमवार को सबसे गर्म रही बागेश्वर घाटी
विज्ञापन

बागेश्वर। सोमवार को बागेश्वर घाटी सबसे गर्म रही। सुबह 10 बजे से ही उमस शुरू हो गई। तेज धूप के कारण लोग दिन भर परेशान रहे। दिन में बागेश्वर का तापमान 38 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। शाम के समय हल्की बूंदाबांदी के बाद लोगों ने राहत महसूस की।
विज्ञापन


सोमवार को सुबह से ही मौसम में उमस थी। सुबह 10 बजे से ही गर्मी ने घरों से बाहर निकलने वाले लोगों के पसीने छुड़ा दिए। तेज चिलचिलाती धूप में लोगों का बाजार में आवाजाही करना तक मुश्किल हो गया। लोग गर्मी से बचने के लिए सरयू नदी में नहाते नजर आए। न्यूनतम 18 डिग्री रिकार्ड किया गया। दिन भर की तपिश के बाद शाम पांच बजे आसमान में बादल घिरते ही तेज हवाएं चलनी शुरू हुई। जिला मुख्यालय सहित अन्य स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी हुई। इससे लोगों को गर्मी से निजात मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें