फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच सरकारी महकमों की टीम करेगी तहसील रोड का मुआयना

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। प्रशासन, नगर पालिका, नेशनल हाइवे, लोनिवि, सिंचाई अफसरों की संयुक्त टीम तहसील रोड पर नाली निर्माण, अतिक्रमण को लेकर जांच करेगी। इसके बाद तहसील रोड पर नाला निर्माण किया जाएगा।
विज्ञापन


वार्ड तीन की सभासद नीमा दफौटी ने तहसील रोड पर नालियों का निर्माण, जजी रोड से मजिया खेत को आने वाले नाले के उफान से घरों में पानी घुसने की समस्या को लेकर ईओ नगर पालिका का भी घेराव किया था। उन्होंने डीएम रंजना राजगुरु को भी ज्ञापन सौंप कर समस्या से निजात दिलाने की मांग की थी।

इस पर डीएम ने एसडीएम, ईओ नगर पालिका, एनएच अभियंता, ईई लोनिवि, ईई सिंचाई को संयुक्त टीम बनाकर मौका मुआयना करने के निर्देश दिए हैं। मुआयने के बाद तहसील रोड पर पानी निकासी के लिए इंतजाम किया जाएगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें