कपकोट(बागेश्वर)। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत ने विधानसभा क्षेत्र कपकोट के भेड़ पालकों की लंबित मांगों से एक भेड़ों से ऊन काटने के लिए मशीन लगाने की मांग पूरी कर दी है। विधायक बलवंत भौर्याल ने बताया कि क्षेत्र में भेड़ों से ऊन काटने के लिए मशीन नहीं थीं। भेड़ पालक कैंची से ऊन काटते थे, जिसमें उनका काफी समय लगता था।
सीएम ने उनकी मांग पर पशु पालन विभाग को ऊन काटने वाली मशीन लगाने के लिए 15.85 लाख रुपये मंजूर कर दिए हैं। विभाग इस धनराशि से तीन आधुनिक मशीनें खरीदेगा। विभाग उन ग्राम पंचायतों में कैंप लगाकर ऊन कटवाएगा जहां लोग भेड़ों से ऊन निकालते हैं। ऊन को सी बोर्ड खरीदेगा। उन्होंने सीएम के सहयोग का आभार जताया है।