बागेश्वर। छात्रवृत्ति के ऑनलाइन पोर्टल की तिथि बढ़ाए जाने की मांग को लेकर छात्र संघ ने मोर्चा खोल दिया है। छात्रों ने बागेश्वर में सूचना और इंटरनेट सेवा के अभाव में ऑनलाइन पोर्टल में पंजीकरण कराने से वंचित रहे छात्रों को एक और मौका देने की मांग की है। उन्होंने कहा कि महाविद्यालय में 900 से अधिक अनुसूचित जाति के छात्र छात्राएं अध्ययनरत हैं। अधिकांश दुर्गम स्थानों से आते हैं जहां पर इंटरनेट की सुविधा नहीं होने के कारण आनलाइन पोर्टल में पंजीकरण कराने से वंचित रह गए हैं। गरीब छात्र छात्राओं के हित को ध्यान में रखते हुए ऑनलाइन पंजीकरण की तिथि बढ़ाने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में छात्र संघ अध्यक्ष शशांक वर्धन, मनीष कुमार, जीवन प्रसाद, मुकेश चंद्र, संजय, विक्रम कोहली, सूरज, कैलाश आदि शामिल हैं। 01बीजीएस17पी