फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागेश्वर ब्लाक के पंचायत प्रतिनिधि जांच के दायरे में

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बागेश्वर। नगर पालिका के विस्तार के बाद यूं तो चार क्षेत्र पंचायत सदस्य सहित दस ग्राम प्रधानों की सदस्यता समाप्त हो चुकी है। उसके बाद भी प्रशासन बागेश्वर ब्लाक के सभी पंचायत प्रतिनिधियों की जांच कर रहा है। माना जा रहा है कि यदि प्रतिनिधि का नाम बागेश्वर नगर पालिका की निर्वाचक नामावली में शामिल हो गया है तो उसकी सदस्यता समाप्त की जाएगी।

प्रदेश सरकार द्वारा किए गए पालिका परिसीमन के उपरांत बागेश्वर में ब्लाक प्रमुख, कनिष्ठ प्रमुख सहित दो अन्य क्षेत्र पंचायत सदस्य व ग्राम प्रधानों की सदस्यता समाप्त हो चुकी है। प्रशासन अब अन्य पंचायत प्रतिनिधियों की भी जांच करा लेना चाहता है। आशंका है कि जिन पंचायत प्रतिनिधियों के नाम नगर पालिका निर्वाचक नामावली में शामिल हो गए हैं उनकी सदस्यता समाप्त की जा सकती है। जिला पंचायत राज अधिकारी पूनम पाठक ने जांच कर आख्या देने संबंधी एक पत्र खंड विकास अधिकारी को भेजा है। जिस पर रिपोर्ट आनी है।
विज्ञापन


मतदान के बाद चौकन्ना हुआ प्रशासन
बागेश्वर। रविवार को मतदान के दौरान एक क्षेत्र पंचायत सदस्य द्वारा मतदान किए जाने की सूचना के बाद प्रशासन चौकन्ना हो गया है। प्रशासन ने खंड विकास अधिकारी को दोबारा पत्र भेजकर रिपोर्ट मांगी है कि 2014 में पंचायत में निर्वाचन के वक्त पंचायत प्रतिनिधि का नाम कहां दर्ज था, और अब कहां दर्ज है। ब्लाक से जांच आख्या आने के बाद कुछ सदस्यों की सदस्यता जाने की आशंका है।
विज्ञापन

इंसेट-
बागेश्वर ब्लाक से रिपोर्ट मांगी है कि किन सदस्यों का पूर्व 2014 के पंचायत निर्वाचन में कहां दर्ज था, अब कहां है। यदि पूर्व की निर्वाचक नामावली नगर पालिका में शामिल हो जाती है तो सदस्यता समाप्त का पर्याप्त आधार है।
- पूनम पाठक, डीपीआरओ बागेश्वर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें