बागेश्वर। पीएमजीएसवाई की हरसीला-कन्यालीकोट सड़क के निर्माण में कटी नाप भूमि का एक काश्तकार को सात नाली नाप भूमि और फलदार पेड़ों का मुआवजा आज तक नहीं मिल सका है। इससे नाराज काश्तकार नैन सिंह ने विभाग से मुआवजे का भुगतान शीघ्र करने की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि मुआवजे का भुगतान शीघ्र न होने पर 21 नवंबर से कलक्ट्रेट प्रांगण में आमरण अनशन शुरू करने की चेतावनी दी है।