कपकोट (बागेश्वर)। भारत सरकार के वन एवं पर्यावरण मंत्रालय ने कपकोट विधानसभा क्षेत्र की 19 सड़कों के निर्माण के लिए सैद्धांतिक स्वीकृति दे दी है। विधायक बलवंत भौर्याल ने यह जानकारी दी। उन्होंने कार्यदायी संस्थाओं को इनके डीपीआर तैयार कर शीघ्र शासन को भेजने के निर्देश दिए हैं।
विधायक भौर्याल ने बताया कि इसके अंतर्गत खड़लेख- भनार सड़क के किमी आठ से धरमघर-माझखेत सड़क के घुरड़िया बैंड मिलान तक आठ किमी, शामा-रमाड़ी-तेजम सड़क पर ज्ञानधुरा-डांगटी तक छह किमी, चार किमी खड़लेख-भनार डाना टिकटा सड़क , सात किमी लंबी गोगिना किमू सड़क, करूली बैंड से गांजली बिजोरिया तक दस किमी, सनेती- बैकोड़ी-सनगाड़ का विस्तार को सैद्धांतिक मंजूरी दी गई है।
इसके अलावा दस किमी लंबी कर्मी- बघरी-ढोक्टीगांव सड़क, सोंग-खलीधार हल्का मोटर मार्ग के किमी एक से तीन किमी तक पुनर्निर्माण, कमेड़ीदेवी-झांकरा तीन किमी, गैरखेत-लखमारा पांच किमी, भेरू-ओखलधार छह किमी, मछियाकोट-बाजड़ चार किमी, कांडा-सानीउडियार-रावतसेरा सड़क के बाजीरौट तक तीन किमी, रावतसेरा-धारीमध्या- रैतोली दो किमी, सानीउडियार-रावतसेरा-कोटपातल एक किमी, भाकड़पंत-ससोला-विजयपुर दो किमी, डिगराली-कांडा 500 मीटर और दो किमी लंबी मनकोट सड़क का बसेत सड़क के निर्माण के लिए वन अधिनियम की सैद्धांतिक मंजूरी दी है। इन सड़कों के निर्माण से क्षेत्र के लोगों के लंबे समय से चली आ रही यातायात की समस्या दूर हो जाएगी।