फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फोटोग्राफी से मिलेगा पर्यटन व्यवसाय को मिलेगा बढ़ावा

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। जिला पर्यटन विभाग द्वारा आयोजित दो दिवसीय फोटोग्राफी, हथकरघा प्रदर्शनी पुरस्कार वितरण के साथ संपन्न हो गई है। क्षेत्रीय विधायक चंदन राम दास ने कहा कि ऐसे आयोजनों से पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन


विधायक ने कहा कि पहाड़ में पर्यटन से रोजगार की अपार संभावनाएं हैं। युवाओं को पर्यटन को कॅरिअर के रूप में अपनाते हुए कार्य करना होगा। जिला पर्यटन अधिकारी कीर्ति आर्य ने पर्यटन विभाग द्वारा पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी। फोटोग्राफी प्रतियोगिता में मो. रईस खान प्रथम, गणेश जनौटी द्वितीय, ज्वाला पांडे तृतीय स्थान पर रहे। निबंध प्रतियोगिता में गौरव डंगवाल प्रथम, प्रियंका मेर द्वितीय, हर्षित उपाध्याय तृतीय स्थान पर रहे। समापन समारोह में रवींद्र पंत, आनंद सिंह खेतवाल, जगदीश लाल, होटल व्यवसायी विक्रम सिंह दानू आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें