फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने क्रॉप कटिंग प्रयोगों का निरीक्षण किया

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। जिले में गेहूं की फसल तैयार होने के बाद कटाई का काम शुरू हो गया है। डीएम ने जिले में क्रॉप कटिंग प्रयोगों का निरीक्षण किया। इस अवसर पर उन्होंने ग्रामीणों की समस्याओं को सुना। डीएम रंजना राजगुरु ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत अड़ौली गांव पहुंचकर गेहूं की काटी जा रही फसलों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि तीनों विकासखंडों में क्रॉप कटिंग की जाएगी। क्रॉप कटिंग के प्रयोगों के आधार पर ही फसलों की औसत उपज के आंकड़े तैयार किए जाते हैं। इस दौरान ग्रामीणों ने विभिन्न समस्याओं से उन्हें अवगत कराया। इस पर उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को समस्याओं के समाधान करने के निर्देश दिए। इस दौरान एसडीएम एसएस राणा, अपर सांख्यिकी अधिकारी पीसी बड़सीलिया और क्षेत्र के राजस्व उपनिरीक्षक मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें