फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अल्टो खाई में गिरी चालक सहित चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
कपकोट (बागेश्वर)। भराड़ी से फरसाली जा रही एक अल्टो कार रास्ते में आए जानवर को बचाने के प्रयास में असंतुलित होकर खाई में गिर गई। दुर्घटना में चालक समेत चार लोग घायल हो गए। सभी को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन


अल्टो कार यूके 06एपी 4184 बुधवार रात करीब नौ बजे कपकोट के भराड़ी बाजार से फरसाली की तरफ जा रही थी। सामा बैंड के पास सड़क पर अचानक जंगली जानवर आ जाने से उसे बचाने के प्रयास में कार असंतुलित होकर खाई में गिर गई। इसमें चालक गोविंद सिंह कोश्यारी, सुंदर राम, तारा राम और मदन राम सभी निवासी कपकोट घायल हो गए।

घायलों को 108 वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कपकोट लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी को छुट्टी दे दी गई। सूचना पर कपकोट पुलिस थाना के एसआई गोपाल राम ने दुर्घटना स्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें