फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमें स्वयं करके सीखना होगा: उपाध्याय

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। डायट में छह दिनी गतिविधि आधारित विज्ञान शिक्षण कार्यशाला एलाइंस फॉर साइंस शुरू हो गई। इसका शुभारंभ सीईओ नरेश शर्मा और राष्ट्रीय विज्ञान कांग्रेस के जिला समन्वयक और राइंका के प्रधानाचार्य प्रमोद तिवारी ने किया।
विज्ञापन


मुख्य संदर्भदाता बाल विज्ञान खोजशाला नई दिल्ली के निदेशक आशुतोष उपाध्याय ने कहा कि अनुभव या ज्ञान का सृजन हमें स्वयं करना होगा।

डायट सभागार में निदेशक आशुतोष उपाध्याय ने कहा कि उनके सहयोगियों के निर्देशन में 60 से अधिक विज्ञान संबंधी उपकरणों और सहायक सामग्री का निर्माण किया जाएगा। उपाध्याय ने कहा कि विज्ञान ऐसा विषय है जो अनुभव और करके ही सीखा जा सकता है।

डायट के प्राचार्य डॉ. शैलेंद्र धपोला ने कार्यशाला के मुख्य बिंदुओं, उद्देश्यों के संदर्भ में विस्तृत जानकारी दी। संचालन प्रवक्ता संदीप कुमार जोशी ने किया। वहां डॉ. केएस रावत, डॉ. दया सागर, संजय गुरुरानी, केएन जोशी, केपी चंदोला, रीमा धामी, डॉ. भुवन चंद्र आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें