फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्यालयों में स्मार्ट क्लास शुरू करने के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। पिंडर घाटी में हंस फाउंडेशन की ओर से किए जा रहे विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा बैठक में शिक्षा, सौर ऊर्जा, बागवानी, मौनपालन आदि पर चर्चा की गई। इस मौके पर डीएम रंजना राजगुरु ने कहा कि संस्था ने क्षेत्र के जिन गांवों को गोद लिया है, वहां के विद्यालयों में सुविधाएं उपलब्ध कराने और पठन-पाठन को सुचारु बनाने के लिए स्मार्ट क्लास शुरू कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


डीएम ने कहा कि उद्यान, कृषि, पर्यटन, भेषज विभाग की किसानों की आय बढ़ाने में अहम भूमिका है। इसलिए सभी विभाग और फाउंडेशन को मिलकर कार्य करना होगा। उन्होंने विभागीय अधिकारियों से संस्था को तकनीकी सहयोग देने और किसानों को नई तकनीकी की जानकारी देने के निर्देश दिए।

अखरोट, सेब, जड़ी-बूटी, लेमनग्रास आदि संभावनाओं को देखते हुए कृषि अधिकारी को मृदा परीक्षण कराने के निर्देश दिए। बैठक में हंस फाउंडेशन द्वारा पिंडर घाटी क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी गई। बैठक में प्रभारी सीडीओ केएन तिवारी, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी उदय शंकर, प्रभागीय वनाधिकारी आरके सिंह, सीईओ हरीश चंद्र रावत, जिला पंचायत राज अधिकारी पूनम पाठक, जिला समाज कल्याण अधिकारी एनएस गस्याल, महाप्रबंधक उद्योग बीसी पाठक, हंस फाउंडेशन के एनबी अवस्थी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें