=बागेश्वर। काफलीगैर क्षेत्र को आपूर्ति करने वाली बिजली लाइन के तार आपस में टकरा गए। हाई वोल्टेज के कारण खरेही क्षेत्र के कई घरों में लगे बिजली के उपकरण फुंक गए। तारों के आपस में टकराने से सब स्टेशन में लगा ब्रेकर फुंक गया। इसके बाद क्षेत्र के लिए सोमेश्वर फीडर से बिजली की वैकल्पिक व्यवस्था की गई।
सोमवार शाम को काफलीगैर में 33 केवी की बिजली लाइन के तार आपस में टकरा गए। इससे घरों में हाई वोल्टेज करंट दौड़ने से कई लोगों के उपकरण फुंक गए।
इसके अलावा काफलीगैर सब स्टेशन में लगा ब्रेकर भी फुंक गया और क्षेत्र की बिजली आपूर्ति करीब दो घंटे ठप रही।
विभाग की ओर से क्षेत्र के लिए सोमेश्वर से वैकल्पिक व्यवस्था की गई। यूपीसीएल के ईई भास्कर पांडेय ने बताया कि 33 केवी लाइन के तारों के आपस में टकराने से ब्रेकर फुंक गया था।
खरेही क्षेत्र की आपूर्ति सुरक्षा को देखते हुए बंद रखी गई। ब्रेकर को दुरुस्त करने के बाद दिन में क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बहाल कर दी है।