फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंत और टम्टा ने उल्का मंदिर का किया लोकार्पण

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। कपकोट ब्लॉक के स्यांकोट में एक करोड़ रुपये की लागत से निर्मित मां उल्का के मंदिर का निर्माण पूरा हो चुका है। यहां मंदिर पहले काफी छोटा था। मंदिर के अधिकतर कार्य जन सहयोग से पूरे हुए हैं।
विज्ञापन


मंदिर का लोकार्पण वित्त मंत्री प्रकाश पंत और केंद्रीय कपड़ा राज्यमंत्री अजय टम्टा ने संयुक्त रूप से किया। विधायक बलवंत भौर्याल ने मंदिर के पास सुंदरीकरण के लिए अपनी निधि से पांच लाख रुपये देने की घोषणा की।


वित्त मंत्री पंत ने कहा कि सामूहिक रूप से किए गए काम हमेशा सफल होते हैं। उन्होंने क्षेत्र के विकास में सहयोग देने का आश्वासन दिया। केंद्रीय कपड़ा राज्यमंत्री टम्टा ने केंद्र सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं का लाभ उठाने को कहा।
विज्ञापन


विधायक भौर्याल ने दोनों मंत्रियों को क्षेत्र की समस्याओं के बारे में विस्तार से बताया। इस दौरान, मंदिर के पुजारी शेखर पाठक, भाजपा मंडल अध्यक्ष योगेश हरड़िया, जिला उपाध्यक्ष कुुंदन रैखोला, धन सिंह भौर्याल, ग्राम प्रधान बॉबी भौर्याल, मंदिर कमेटी के अध्यक्ष दरबान भौर्याल, पूरन कांडपाल, विनोद पंत आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें