बागेश्वर। कांडा से बागेश्वर की ओर से आ रही कार मनकोट के पास डिवाइडर से टकराकर सड़क पर ही पलट गई। हादसे में चालक मामूली रूप से घायल हो गया। पुलिस के मुताबिक सोमवार सुबह कांडा-बागेश्वर सड़क पर मनकोट के पास ईऑन कार (यूके 02-0809) डिवाइडर से टकराने के बाद सड़क पर ही पलट गई। हादसे में कार चालक खातीगांव रावतसेरा निवासी मंजुल रावत को मामूली चोट आई। कार के बीच सड़क पर पलटने से थोड़ी देर के लिए जाम भी लग गया। सूचना पर कोतवाल टीएल वर्मा के नेतृत्व में पहुंची पुलिस टीम ने कार को सड़क से हटवाया। इसके बाद चालक को मौके पर ही प्राथमिक इलाज दिया गया।