बागेश्वर। सरकार की ओर से गर्भवतियों के लिए प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना चलाई जा रही है। इसके तहत जिले में वर्ष 2025-26 में 1415 महिलाओं को लाभ दिया जा चुका है। गर्भवतियों और स्तनपान कराने वाली माताओं को दो किस्तों में वित्तीय सहायता दी जाती है। पहले प्रसव के तहत 52.70 लाख रुपये और 21.66 लाख रुपये दूसरे प्रसव के दौरान वितरित किए गए।
जिले में लक्ष्य के सापेक्ष अधिक महिलाओं को इस योजना का लाभ मिला है। इसमें पहले प्रसव के दौरान पांच हजार रुपये और दूसरे प्रसव के दौरान बालिका के जन्म पर छह हजार रुपये सीधे उनके बैंक खाते में दी जाती है। बताया कि बागेश्वर ब्लॉक में पहले प्रसव में 456 और दूसरे प्रसव वाली 168 महिलाओं को लाभ दिया गया है।
कपकोट ब्लॉक में 288 पहले और दूसरे प्रसव वाली 100 महिलाओं को लाभ मिला है। गरुड़ ब्लॉक में 310 महिलाएं पहला प्रसव और 93 महिलाएं दूसरे प्रसव वालों को इस योजना का लाभ मिल चुका है। पात्र महिलाओं को नजदीकी आंगनबाड़ी केंद्र और स्वास्थ्य केंद्र पर जाकर पंजीकरण करवा सकती हैं। इसके लिए आधार कार्ड बैंक या डाकघर की पासबुक, मातृ एवं शिशु संरक्षण कार्ड, पति का आधार कार्ड होना अनिवार्य है।
कोट
योजना के तहत पात्र महिलाओं को वित्तीय सहायता उपलब्ध कराई जाती है। योजना का उद्देश्य बालिका जन्म को प्रोत्साहित करना है। - डॉ. मंजूलता यादव, महिला एवं बाल विकास अधिकारी, बागेश्वर