बागेश्वर में आयुष्मान भारत योजना शुभारंभ मौके पर हैल्थ कार्ड देतीं डीएम।
- फोटो : अमर उजाला
डीएम रंजना राजगुरु ने रविवार को जिला अस्पताल में प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना की आयुष्मान भारत योजना का रिबन काटकर शुभारंभ किया। इस मौके पर उन्होंने योजना के अंतर्गत सात लाभार्थियों को हेल्थ कार्ड बांटे।
उन्होंने बताया कि आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत जिले के 13601 परिवारों का चयन किया गया है। जिसमें लाभार्थी को प्रतिवर्ष पांच लाख प्रति परिवार को कैश लेस उपचार का लाभ मिलेगा। डीएम ने कहा कि आशा कार्यकर्ता गर्भवती महिलाओं का शत प्रतिशत पंजीकरण करें। कार्यक्रम का संचालन कर रहे सीएमओ डॉ. जेसी मंडल एवं जिपं सदस्य शिव सिंह बिष्ट ने योजना से होने वाले लाभ के बारे में बताया।
योजना के अंतर्गत जिला अस्पताल बागेश्वर, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बैजनाथ एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कपकोट को शामिल किया गया है। तीन आरोग्य मित्रों को प्रशिक्षण दिया गया है। योजना के अंतर्गत 23 गंभीर बीमारियों को भी शामिल किया गया है। कार्यक्रम में पूर्व विधायक शेर सिंह गढ़िया, सांसद प्रतिनिधि कुंदन परिहार, पूर्व जिपं अध्यक्ष दीपा आर्या, संजय साह जगाती सहित सीडीओ एसएसएस पांगती, डीडीओ केएन तिवारी, डीपीआरओ पूनम पाठक आदि थे।