बागेश्वर। ग्रीन वैली पब्लिक स्कूल चौरासी में होली पर्व का आयोजन किया गया। इसमें शिक्षकों, अभिभावकों व बच्चों ने सामूहिक रूप से होली गायन किया और एक दूसरे को रंग अबीर लगाकर होली की शुभकामना दी।
इस मौके पर सिद्धी को दाता विघन विनाशन, होली खेले गिरजापति नंदन आदि होलियों का गायन किया गया। वहां प्रबंधक उमेश जोशी, गिरीश कुमार, कमलेश पाठक, किरन जोशी, विमला मिश्रा, सुमन कनवाल आदि थे।