फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मादक द्रव्यों के सेवन पर होगी कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। लोस चुनाव के लिए पीठासीन और प्रथम मतदान अधिकारियों को ईवीएम और वीवीपैट का प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान डीएम रंजना राजगुरु ने कड़े लहजे में कहा कि कोई भी अधिकारी, कर्मी किसी भी प्रकार के मादक पदार्थ का प्रयोग नहीं करेगा यदि किसी भी कार्मिक की शिकायत प्राप्त होती है तो उसके विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जायेगी।
विज्ञापन


रविवार को बीडी पांडे डिग्री कॉलेज सभागार में प्रशिक्षण शिविर में डीएम रंजना राजगुरु ने कहा कि निर्वाचन से संबंधित सभी सामग्री को चेक लिस्ट से मिलान करते हुए प्राप्त करें। कहा कि प्रथम चरण में 17, 19 और 24 मार्च को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। दूसरे चरण में तीन, चार और पांच अप्रैल को प्रशिक्षण दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि ऐसे पीठासीन अधिकारी एवं प्रथम मतदान अधिकारी जिनकी 19 मार्च को परीक्षा ड्यूटी लगी है वे आज ही प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे है।

इसके बाद प्रशिक्षण समन्वयक ने ईवीएम और वीवीपैट के बारीकी से जानकारी दी। वहां एडीएम राहुल गोयल, एसडीएम आरसी तिवारी, कपकोट प्रमोद कुमार, कांडा योगेंद्र सिंह, नोडल अधिकारी कार्मिक केएन तिवारी, डीएसओ अरुण वर्मा, समन्वयक प्रशिक्षण डॉ उदय शंकर, मास्टर ट्रेनर दीप जोशी, राजीव जोशी, केवलानंद कांडपाल, सहायक नोडल अधिकारी नरेश शर्मा आदि थे।
विज्ञापन


गर्भवती महिलाओं को लाइन में न खड़ा कराए
गर्भवती महिलाओं को भी लाइन में न खड़ा करके प्राथमिकता से उनके भी मताधिकार का प्रयोग करायें। इसी तरह दिव्यांग के लिए भी वोट देने का इंतजाम किया जाए। सभी कर्मी गर्भवती महिलाओं, दिव्यांग से बेहतर ढंग से पेश आए।
राजनैतिक दलों को दी ईवीएम और वीवीपैट की जानकारी
बागेश्वर। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर विभिन्न राजनैतिक दलों को ईवीएम और वीवीपैट मशीन के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। रविवार को कलेक्ट्रेट एनआईसी में ईवीएम और वीवीपैट के बारे प्रोजेक्टर के जरिए रैंडोमाइजेशन किया गया।

डीएम रंजना राजगुरु ने बताया कि कपकोट विधानसभा में कुल 186 बूथों के लिए 90 प्रतिशत बीयू, 61 प्रतिशत सीयू और 60 प्रतिशत वीवीपैट आरक्षित रखे गए हैं। इसी तरह बागेश्वर विधानसभा के लिए के 184 बूथों के लिए 44 प्रतिशत बीयू, 30 प्रतिशत सीयू और 30 प्रतिशत वीवीपैट रिजर्व में रखे हैं। वहां भाजपा से जगदीश जोशी, बसपा के श्रीराम, सपा के दिवान सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें