फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली के त्योहार के लिए सज गई चिप्स पापड़ की दुकानें

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। होली के त्योहार पर चिप्स-पापड़ की दुकानें सज गई हैं। वहीं मिठाई की दुकानों पर भी गुजिया, दही बल्ले बिकना शुरू हो गए हैं। जिले के दूरस्थ क्षेत्रों से महिलाएं कचरी पापड़ की जमकर खरीददारी कर रहे हैं।
विज्ञापन


होली के त्योहार पर नमकीन-मीठे पकवान बनाए जाते हैं। अब ये पकवान बाजार में रेडीमेड बिकने लगे हैं। मुख्य बाजार, दुग बाजार, कत्यूर बाजार, बिलौना में कचरी पापड़ की दुकानें लग गई हैं। इनमें आलू के चिप्स, कचरी, पापड़, चावल के पापड़, रंग बिरंगी कचरियां, चीज बॉल्स वगैरह बिक रहे हैं। इनको सिर्फ तेल में फ्राई कर सर्व करना होता है।

दुकानदार सूरज जोशी ने बताया कि कचरी पापड़ की जबरदस्त बिक्री हो रही है। इसी तरह मिठाई की दुकानों पर भी गुजिया, दही बल्ले बिकने शुरू हो गए हैं। उपभोक्ताओं की पसंद के लिए खोये में काजू बादाम मिलाकर भी गुजिया बनाई जा रही है। वहीं कहीं चासनी में डूबी गुजिया की भी खूब मांग हो रही है। मंगल स्वीटस के देवेंद्र परिहार ने बताया कि गुजिया की मांग हो रही है, जैसे जैसे त्योहार नजदीक आएगा वैसे वैसे बिक्री बढ़ जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें