फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने सीएचसी कांडा को अनटाइड फंड से दिये 10.

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बागेश्वर। डीएम रंजना राजगुरु ने सीएचसी कांडा में पैथोलॉजी लैब, अन्य चिकित्सकीय उपकरणों की खरीद के लिए अनटाइड फंड से 10.84 लाख रुपये की राशि दी है।

कांडा सीएचसी में पैथोलॉजी लैब, जरूरी उपकरण नहीं होने से क्षेत्रीय लोगों को छोटी-छोटी जांचों के लिए भी 20-22 किमी की दूरी तय कर बागेश्वर आना पड़ता है। वहीं उपकरणों की कमी से सीएचसी से मरीजों को जिला अस्पताल रेफर किया जाता है। नतीजा जिला अस्पताल पर बोझ बढ़ता है और मरीजों को भी समय से उपचार नहीं मिल पाता है।
विज्ञापन


इसी के मद्देनजर डीएम रंजना राजगुरु ने अनटाइड फंड से 10.84 लाख रुपये सीएचसी कांडा के लिए दिए हैं। उन्होंने बजट सीएमओ डॉ. जेसी मंडल को दिया है सीएचसी कांडा में सभी इंतजाम दुुरुस्त करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने खरीद में पारदर्शिता बरतने के भी निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


इन उपकरणों की होगी खरीद
बीनोकूलर माइक्रोस्कोप, बायोकैमेस्ट्री एनालाइजर, हिमोसीटो मीटर, हिमोग्लोबिना मीटर, डीएलसी सेल काउंटर आदि
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें