फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्मिमा गारमेंट ने जीती क्रिकेट प्रतियोगिता

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। सूरजकुंड स्पोर्ट्स क्लब की प्राइजमनी क्रिकेट प्रतियोगिता पूर्णिमा गारमेंट ने जीत ली है। रविवार को सूरजकुुंड मैदान में खेले गए फाइलन मुकाबले में पूर्णिमा गारमेंट ने मनीष गारमेंट को पराजित कर ट्राफी पर कब्जा किया।
विज्ञापन


पहले खेलते हुए मनीष गारमेंट ने फैज के 50 रनों की बदौलत निर्धारित ओवरों में 150 रन बनाए। बाद में बल्लेबाजी करते हुए पूर्णिमा गारमेंट ने पांच विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। बबलू को मैन आफ द मैच, दीपक भाकुनी को मैन आफ द सीरीज का खिताब दिया गया। सतेंद्र मिश्रा को बेस्ट विकेटकीपर, संजय धामी को बेस्ट बॉलर, हरीश देव को बेस्ट क्षेत्ररक्षक का खिताब दिया गया। मैच में प्रमोद हरड़िया व धीरज खेतवाल अंपायर थे। समापन समारोह में मुख्य अतिथि जिपं अध्यक्ष हरीश ऐठानी ने विजेता व उपविजेता टीमों को पुरस्कृत किया। करन मेहता, दीपक कुमार स्कोरर व विकी देवली व विजय परिहार ने कमेंट्री की। इस मौके पर प्राचार्य डॉ एससी पंत, सुंदर स्यूनेवाल, नवीन परिहार, प्रकाश कार्की, भूपेंद्र खेतवाल, जगदीश पुरी, सुनील पांडे, गणेश धपोला, संजीव खेतवाल, भूपेश खेतवाल, पवन दानू, उमेश खेतवाल, कासिम, हरीश, विकी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें