बागेश्वर। नेहरू युवक केंद्र ने सकारात्मक शिक्षा जागरूकता कार्यक्रम के तहत राइंका नाचती में विचार गोष्ठी का आयोजन किया। प्रधानाचार्य ललित मोहन भारती ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम और कठपुतली के जरिए नाटक का खूबसूरत मंचन किया गया। केंद्र प्रभारी भक्त दर्शन बिष्ट ने बचाव कार्यों में स्वयंसेवी भाव दिखाने को कहा।
वक्ताओं ने बेटियों को बचाने और उन्हें पढ़ाने के लिए समाज में जागरूकता अभियान चलाने को कहा। वहां गोपाल सिंह भंडारी, सहायक अध्यापिका दीपिका कांडपाल, रमेश चंद्र, महेश चंद्र, नीरज कोरंगा, अनीता, चंचल कोरंगा, दीक्षा, करिश्मा थे।