फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तनुज और कमल ने स्वर्ण और ललित ने झटका रजत पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। खेल विभाग की ओर से उत्तराखंड आमंत्रण यूथ बालक वर्ग राज्य स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में तनुज, कमल ने स्वर्ण और ललित ने रजत पदक झटका। यहां आयोजित एक कार्यक्रम में पदक विजेता खिलाड़ियों का स्वागत किया गया।
विज्ञापन


चमोली के गौचर में गत 23 से 27 नवंबर तक आयोजित राज्य स्तरीय इस प्रतियोगिता के 49-52 किलोभार में तनुज कुमार और 46-49 किलोभार में कमल बिष्ट ने स्वर्ण पदक जबकि ललित वाणी ने 56 -69 किलोभार में रजत पदक जीता। इंडोर स्टेडियम के प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम पदक विजेताओं का स्वागत कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। वहां जिला क्रीड़ा अधिकारी विनोद वल्दिया, उप क्रीड़ा अधिकारी जुबैद अहमद, टीएस राणा, कविता खेतवाल, गणेश धपोला, नीरज पांडे, सुंदर गढ़िया, विजयपाल मटियानी, चंद्रन कोरंगा, बसंत पांडे आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें