कपकोट (बागेश्वर)। फरसाली लिंक-गुलेर सड़क के निर्माण में कटी नाप भूमि का काश्तकारों को मुआवजा नहीं मिलने से काश्तकारों में रोष है। प्रभावित काश्तकारों ने पीएमजीएसवाई खंड से मुआवजे का शीघ्र भुगतान करने की मांग की है। उन्होंने भुगतान शीघ्र न होने पर आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी है।
फरसाली पल्ली के पूर्व प्रधान सुरेश चंद्र कांडपाल ने बताया कि पीएमजीएसवाई ने फरसाली लिंक-गुलेर सड़क के निर्माण में पांच साल पहले उनकी नाप भूमि काटी थी। लेकिन तब से कई काश्तकारों को उनकी नाप भूमि का मुआवजा आज तक नहीं मिल सका है। प्रभावित मुआवजे के लिए कई बार विभाग के चक्कर काट चुके हैं। लेकिन उन्हें अभी तक निराशा ही हाथ लगी है। ब्यूरो