फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिजिटल हुआ जौलकांडे गांव

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। डिजिटल इंडिया के तहत जौलकांडे गांव को डिजिटल घोषित किया गया है। विधायक चंदन राम दास ने गांव के पंचायत भवन में लगी इंटरनेट सेवा का शुभारंभ किया।
विज्ञापन


इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि प्रत्येक गांव को डिजिटल बनाने का अभियान चल रहा है। गांवों में इंटरनेट की सुविधा मिलने से अब चरित्र, आय, जाति प्रमाण पत्र सहित अन्य कार्य के लिए गांव से बाहर नहीं जाना पड़ेगा। प्रधान दरबान सिंह बिष्ट ने कहा कि केंद्र-राज्य सरकारों की योजनाओं का ग्रामीणों को लाभ मिल रहा है। इंटरनेट सेवा आने से ग्रामीणों को लाभ होगा। इस मौके पर क्षेत्र पंचायत सदस्य भुवन राम, एड. विनोद भट्ट, राम सिंह बिष्ट, मोहन जोशी, नंदाबल्लभ लोहनी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें