फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक ने किया मंदिर गेट का शुभारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बागेश्वर। विधायक चंदन राम दास ने अग्निकुंड में हनुमान मंदिर में नव निर्मित धर्मशाला व मंदिर गेट का शुभारंभ किया। धर्मशाला का निर्माण विधायक निधि से चार लाख की लागत से किया गया था। शुभारंभ के बाद भजन संध्या व चंडी पाठ का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

आयोजकों ने वहां मौजूद भक्तों को प्रसाद वितरित किया। विधायक ने कहा कि आयोजनों से समाज में आस्था व धार्मिकता का भाव प्रबल होता है। कमेटी के अध्यक्ष प्रकाश चंद्र लोहनी ने सभी का स्वागत करते हुए सहयोग के लिए विधायक का आभार जताया। इस मौके पर प्रमुख रेखा खेतवाल, महंत शंकर गिरि, रवि करायत, खड़क सिंह टंगड़िया, मोहन उप्रेती, गणेश दत्त कांडपाल, योगेश पूना, जमन सिंह, रघुवीर दफौटी, दिनेश उपाध्याय, पूरन रावत, गोकुल पांडे, बालीदत्त, गोकुल पांडे आदि थे। मंगलवार को भंडारे के साथ समापन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें