बागेश्वर। कहीं न कहीं संघ से नजदीकी नगर पालिका अध्यक्ष का टिकट हासिल करने में भाजपा प्रत्याशी कुंदन परिहार के लिए अहम फैक्टर रहा। उनकी साफ छवि, शिक्षा और नेतृत्व के अनुभव ने भी टिकट पाने की राह आसान कर दी। भाजपा ने कुंदन को टिकट देकर आंतरिक विरोध को भी थामने का प्रयास किया है।
बता दें कि कालेज समय से अभाविप से जुड़कर राजनीति में कदम रखने वाले कुंदन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के साथ ही भाजपा के विभिन्न पदों पर रह चुके हैं। इसके साथ ही एक बार जिला पंचायत सदस्य और एक बार क्षेत्र पंचायत सदस्य का चुनाव जीत चुके हैं। वर्तमान में वह जिला बार एसोसिएशन में उपाध्यक्ष हैं।