फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोथिंग के सिलपाड़ा में तीन महीने से पसरा है अंधेरा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कपकोट (बागेश्वर)। तहसील मुख्यालय से दस किमी दूर ग्राम पंचायत पोथिंग का सिलपाड़ा तोक में पिछले तीन महीने से खराब पड़ा हुआ है। कई बार मांग उठाने के बाद भी ऊर्जा निगम अभी तक इसे बदल नहीं पाया है। बिजली न होने से इस गांव में रह रहे 22 परिवारों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। गुस्साए ग्रामीणों ने ट्रांसफार्मर को शीघ्र न बदलने पर आंदोलन शुुरू करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

सिलपाड़ा के ग्रामीणों ने बताया कि तीन महीने पहले बिजली गिरने से यहां का ट्रांसफार्मर खराब हो गया था। उन्होंने इसकी सूचना ऊर्जा निगम को दे दी थी। ऊर्जा निगम आज तक खराब ट्रांसफार्मर को नहीं बदल पाया है। बिजली न होने से कुटीर उद्योग बंद पड़े हुए हैं। ग्रामीणों को उजाले के लिए चीड़ के छिलके जलाने पड़ रहे हैं। बच्चों की पढ़ाई भी नहीं हो पा रही है। तेंदुुओं और अन्य जंगली जानवरों का भय अलग से सता रहा है। मांग करने वालों में ग्राम प्रधान चंपा देवी, पूर्व कनिष्ठ ब्लाक प्रमुख भगवत गढ़िया, खुशहाल गढ़िया, दयाल गढ़िया और मदन गढ़िया आदि शामिल हैं। इधर ऊर्जा निगम के ईई भाष्कर पांडे ने बताया कि संबंधित जेई को मौके पर भेजकर समस्या का समाधान करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें