फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागेश्वर और कपकोट निकाय चुनाव का रास्ता साफ

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बागेश्वर। हाईकोर्ट के आदेश के बाद जिले के बागेश्वर और कपकोट निकाय चुनाव का रास्ता साफ हो गया है। दोनों निकाय पूर्व में ही अपने क्षेत्र में आरक्षण की स्थिति तय कर चुके हैं। इसी सप्ताह चुनाव प्रक्रिया शुरू होने की संभावना है।
विज्ञापन


बुधवार को हाईकोर्ट के आदेश के बाद प्रदेश के अन्य निकायों की तरह की आरक्षण तय करने वाली बागेश्वर नगर पालिका और नगर पंचायत कपकोट में चुनाव का रास्ता साफ हो गया है। इससे पहले आरक्षण निर्धारण के दौरान दोनों निकाय अपने क्षेत्र तय कर चुके हैं। दोनों निकायों में अध्यक्ष समेत सभासदों के पदों पर आरक्षण की स्थिति तय हो चुकी है। बागेश्वर अध्यक्ष सीट सामान्य जबकि कपकोट की महिला आरक्षित की गई है। इसी तरह दोनों निकायों में सभासदों के पदों पर भी आरक्षण तय है। इस मामले में डीएम रंजना राजगुरु का कहना है कि जिले के दोनों निकायों में आरक्षण की स्थिति तय हो चुकी है। शासन से निर्देश मिलते ही चुनाव प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें