बागेश्वर। हल्द्वानी की ग्लोबल सोसायटी नरगोली ने बागेश्वर के सिमायल गांव के गरीब परिवार की मुखिया कमला पंत की ओर मदद का हाथ बढ़ाया है। सोसाइटी ने उन्हें 12 हजार रुपये नकद दिए।
कमला के पति पूरन पंत का गत चार साल पहले निधन हो गया था। पति के निधन के बाद चार बच्चों का जिम्मा कमला पर ही है। आय का साधन नहीं होने से उन्हें आर्थिक कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है। मदद के लिए कमला ने सोसायटी का शुक्रिया अदा किया। सहायता करने वालों में सोसायटी के अध्यक्ष ध्यान सिंह रौतेला, पूर्व शिक्षा निदेशक दान सिंह रौतेला, हल्द्वानी मेयर जोगेंद्र रौतेला, कोषाध्यक्ष लक्ष्मण रौतेला शामिल हैं। ग्राम प्रधान अनिल रौतेला, अवकाश प्राप्त बीईओ भगवत रौतेला और पूूर्व प्रधानाचार्य मनोहर रौतेला ने संस्था के प्रयासों की सराहना की है।